spot_img

Thank You Banna Ji… (Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : कोरोना काल में बंद पड़ा जुबली पॉर्क आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पहल पर कुछ जरूरी दिशा निर्देशों के साथ खोल दिया गया। पार्क खोलने के लिए जब मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे, तो वहां मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के लोग पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने पौधा देकर मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया और पार्क खुलवाने के लिए उनको Thank You कहा।

पार्क में ओपन जिम, योगशिविर, साइकिलिंग और स्केटिंग की भी होगी व्यवस्था

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि उनकी प्राथमिकता हैं कि जमशेदपुर शहर को देश के बेस्ट शहर के रूप में जाना जाए इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं, इसी क्रम में लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मेरी हैं।

उन्होंने बताया कि जुस्को के सहयोग से पार्क में ही ओपन जिम, योगशिविर, साइकिलिंग और स्केटिंग की व्यवस्था की जा रही हैं ताकि लोगों को विशेष तौर पर सुविधा मिल सके।

विशेष दिशा निर्देश का करना होगा पालन

पार्क सिर्फ मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए खोला गया है जिसमें 2 गेट खोले जाएंगे, पार्क प्रत्येक दिन सुबह 5 बजे से 9 बजे तक और फिर शाम को 4 बजे से 7 बजे तक खुला रहेगा।

बिना आईडी कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी

पार्क में जाने के लिए या तो डिजिटल आईडी कार्ड या फिर आईडी कार्ड साथ रखना होगा, बिना पहचान पत्र के घुसने की अनुमति नहीं मिलेगी, एंट्री के लिए पहचान पत्र दिखा कर कैमरे के सामने नाम बताना होगा ताकि यदि कोई बात हुई तो तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्यवाई की जा सके।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया निर्देश, मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के लिए कमेटी बनाएं, हर संभव मदद करेंगे

मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर उपायुेऔर उनको साथ लेकर आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए पार्क और जमशेदपुर की तरक्की के लिए कार्य करें, इसमें वे हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

ये थे मौजूद

इस अवसर पर उपायुक्त सूरज कुमार, जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा, मेजर डांगा, सुकन्या दास, मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के मुन्ना अग्रवाल, शिव शंकर सिंह समेत मॉर्निंग वॉकर्स लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...