Kohramlive desk : दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) लंबे समय से भारतीय बाजार में एंट्री की राह देख रही है. हालांकि अब लग रहा है कि भारत में टेस्ला की एंट्री के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। Tesla की इंडिया में एंट्री की प्लानिंग को झटका लगा है। सरकार ने टेस्ला की इंपोर्ट टैक्स में छूट की मांग को खारिज कर दिया है। आपको बता दें बीते दिनों पहले ट्विटर पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने एक यूजर ने पूछा था कि, इंडिया में टेस्ला की लॉन्चिंग कब होगी। जिसके जवाब में एलन मस्क ने कहा था कि, इंपोर्ट टैक्स पर फैसला होने के बाद ही टेस्ला इंडिया में एंट्री करेगी। वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहले ही साफ कर चुके है कि, अगर टेस्ला को टैक्स में छूट चाहिए तो पहले उससे इंडिया में टेस्ला के निर्माण का प्लांट लगाना होगा
भारत को नहीं चाहिए मेड इन चाइना Tesla कार
मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में अपनी गाड़ियां इम्पोर्ट करना चाहती है और इसके लिए उसे टैक्स में छूट चाहिए. दूसरी ओर भारत सरकार लगातार कहती आई है कि कंपनी इम्पोर्ट करने के बजाय लोकल लेवल पर गाड़ियां मैन्यूफैक्चर करे. अभी टेस्ला अमेरिका के अलावा जर्मनी और चीन में अपनी गाड़ियां बनाती है. कपंनी चीन की फैक्ट्री से एशियाई और यूरोपीय बाजारों में इम्पोर्ट करती है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा था कि टेस्ला भारत में मेड इन चाइना गाड़ियां डम्प करने के बजाय यहीं फैक्ट्री लगाने पर विचार करे।
Tesla की मांग पर सरकार ने दिया ये जवाब
सरकार ने यह कहते हुए उनकी मांग ठुकरा दी है कि भारत में पहले से इसके लिए पॉलिसी है। इस पॉलिसी के तहत ऑटो कंपनियों को कम इंपोर्ट शुल्क पर भारत में पार्शियली बिल्ट व्हीकल इंपोर्ट करने और यहां उनकी एसेंबलिंग करनी की इजाजत दी गई है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स के चैयरमैन विवेक जौहरी ने बताया, “हमने इस पर विचार किया कि क्या ड्यूटी में किसी तरह की बदलाव की जरूरत है। हमने पाया कि कुछ घरेलू प्रोडक्शन हो रहा है और मौजदूा टैरिफ स्ट्रक्चर पर कुछ इन्वेस्टमेंट आया है। इसलिए यह साफ है कि ड्यूटी से इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं है।”
स्थानीय स्तर पर प्रोडक्शन चाहती है सरकार
Elon Musk ने हाल ही में कहा कि भारत में कार लॉन्च करने में उनकी कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा था कि सरकार के साथ मिलकर इन चुनौतियों का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है. दरअसल टेस्ला इस साल से भारत में अपनी इम्पोर्टेड कारों को बेचना शुरू करना चाहती है. कंपनी भारत में फैक्ट्री लगाने से पहले स्थानीय बाजार में इम्पोर्टेड कारों का सक्सेस देखना चाहती है।
इसे भी पढ़ें : प्रियंका ने बेडरूम का खोला राज, फैंस बोले- बाप रे ऐसा क्या…
इसे भी पढ़ें : Anusha Dandekar ने स्वीमिंग पूल में लगा दी ‘आग’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राहुल पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार, गाया ‘श्रीवल्ली’ गाना, दिव्यांका और राखी सावंत ने कहा…
इसे भी पढ़ें : स्वर कोकिला की सेहत में हुआ सुधार
इसे भी पढ़ें : …और Siddharth Shukla को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे सलमान खान, देखें Video
इसे भी पढ़ें : इतने फरवरी को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, संजय लीला भंसाली ने किया एलान
इसे भी पढ़ें : बेकाबू हुए सूरज! Mouni Roy के साथ सबके सामने कर डाला…
इसे भी पढ़ें : मेरी ब्रा का साइज…ले रहे हैं, इस विवादित बयान पर Shweta Tiwari ने मांगी माफी
इसे भी पढ़ें : मेरी ब्रा का साइज…ले रहे हैं, इस विवादित बयान पर Shweta Tiwari ने मांगी माफी








