कई जिलों का आतंक दिनेश खरवार पहुंचा सलाखों के पीछे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मखयार ग्रुप का सुप्रीमो दिनेश खेरवार सहित दो गिरफ्तार
  • एक देसी कट्टा, जिंदा गोली, एक बाइक, दो मोबाइल बरामद
  • एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा

रांची : मखयार ग्रुप का सुप्रीमो दिनेश खेरवार उर्फ राजा उर्फ दीनू पहुंचा सलाखों के पीछे। उसने कई जिलों में मचाया हुआ था आतंक। वह पहले पीएलएफआई में था। फिर उससे अलग होकर उसने अपना आपराधिक ग्रुप बनाया था। वह पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम का फायदा उठाता था। उसके मखयार ग्रुप का मुख्‍य काम व्‍यवसायियों को डरा-धमकाकर रंगदारी मांगना, लूटपाट, डकैती, अपहरण कर फिरौती मांगना है। उस पर रेप के एक मामले में केस भी दर्ज है। कोहराम लाइव ने 15 दिसंबर को ही ब्रेक की थी दिनेश खरवार की गिरफ्तारी की खबर।

17 दिसंबर गुरुवार को रांची में एसएसपी सुरेंद्र झा ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दी। दिनेश के साथ मसी प्रकाश केरकेट्टा और जट्टू भगत को भी गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी में गुमला पुलिस का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें : Arms सप्लायर गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड प्रदीप सिंह का है भाई

लापुंग में दबोचा गया दिनेश

दिनेश खेरवार को बीते मंगलवार को पुलिस ने पकड़ा था। नागेरा टोंगरी लापुंग डोलीचा रोड के नजदीक वह अपनी बाइक से भाग रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा। उसपर हत्या, लूट, डकैती, रेप, रंगदारी और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। वह विशेष रूप से खूंटी, रांची, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में सक्रिय था।

विरेंद्र नाग हत्याकांड में भी थी तलाश

यहां याद दिला दें कि उसने गुमला के कामडारा से अपहरण कर विरेंद्र नाग की हत्‍या कर दी थी और शव को लापुंग में फेंक दिया था। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। हत्या के इस मामले में अप्राथमिक तिलेश्वर खेरवार, अभय कुमार सिंह, रंजीत बारला, कुलदीप उरांव, जयराम उरांव, अमर बारला उर्फ फागू उर्फ बुगा मामा और धनी मुंडा अभियुक्त बनाए गए। इन्हें गिरफ्तार कर बीते 09.08.2020 को ही जेल भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट से Babulal मरांडी को राहत, स्पीकर की कार्रवाई पर रोक

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिना बिजली वाले गांव की बेटी श्वेता ने अमेरिका में रच डाला इतिहास…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बोकारो के छोटे से गांव कुम्हारडीह...

बंद मकान से तेज दुर्गंध, दरवाजा खोलते ही मचा तहलका…

Garhwa : गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के परती...

अचानक बाल सुधार गृह और ओपन जेल पहुंचे SP, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के SP अमन कुमार ने...

औचक निरीक्षण में खुली पोल, सेविका और सहायिका पर गिरी गाज

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मझीआंव प्रखंड में आंगनबाड़ी...