Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने लोहरदगा में जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि आप धूप में यहां आये हैं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं विकास करके आपका यह कर्ज चुकाऊंगा। मैं भगवान बिरसा मुंडा की धरती को नमन करता हूं। मैं गरीबों और आदिवासियों के लिए काम करता हूं। PM मोदी ने कहा कि आज मेरे गांव के युवा सोशल मीडिया के हीरो हैं। कांग्रेस ने इंटरनेट को अमीरों का साधन बना दिया था, लेकिन आज मैंने इंटरनेट को गरीबों के हाथ में दे दिया है। कांग्रेस के राज में राशन सड़ जाता था, आदिवासी बच्चे भूख से मरते थे। कांग्रेस का शाही परिवार चाहे जो कहे, लेकिन मोदी ने मुफ्त राशन देने की गारंटी दी है। धरती इधर की उधर हो जाये तो भी मुफ्त राशन बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जहां सरकारें भ्रष्ट हैं, वहां कितना भी बजट दिया जाये, कोई फायदा नहीं होता। जिस बाल्टी में छेद हो, उसमें पानी कैसे रह सकता है। इस राज्य में कोई परीक्षा ऐसी नहीं होती जिसका पेपर लीक न होता हो। यहां कांग्रेस के एक सांसद के घर से नोटों के ढेर बरामद हुये। कहां से आता है इतना पैसा? जिसने झारखंड को लूटा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। वहीं, पलामू के चियांकी में जनसभा को संबोधित करते हुये PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रा, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सली थे। जनता के वोट की ताकत ने नक्सलियों से मुक्ति दिलाई और धरती को लहुलुहान होने से बचाया। आतंकी हमले के बाद कांग्रेस सरकार पाकिस्तान को लव लेटर भेजती थी, लव लेटर के बदले में पाकिस्तान आतंकी भेजता था। लेकिन अब भारत बदल गया है, उनकी सरकार घर में घुसकर मारने वाली है। सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया। हम पहले दुनिया में रोते थे, अब पाकिस्तान रो रहा है। मजबूत भारत, मजबूत सरकार चाहता है। उन्होंने कहा कि मोदी मौज-मस्ती के लिए नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ है। PM मोदी ने कहा कि अयोध्या में जो हुआ वह 500 साल में नहीं हुआ, वोट की ताकत से ही राम मंदिर बनवाया गया। वोट की ताकत ने जम्मू कश्मीर से 370 की दीवार गिरा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो नेताओं ने भ्रष्टाचार करके बेशुमार दौलत कमाई है।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”











