Kohramlive : महाराष्ट्र के बारामती के पास डिप्टी CM और NCP नेता अजित पवार का चार्टर प्लेन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी में था। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया जा रहा है कि विमान में अजित पवार समेत कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें दो क्रू मेंबर भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक हादसे में कोई नहीं बचा। DGCA के अनुसार यह VSR एविएशन का लियरजेट-45 (VT-SSK) था, जो मुंबई से बारामती आ रहा था। विमान खेत में गिरा और उसमें भीषण आग लग गई। मौके पर भारी धुआं और जले हुये मलबे की तस्वीरें सामने आई हैं। रेस्क्यू टीमें, प्रशासन और मेडिकल यूनिट तत्काल मौके पर पहुंच गईं। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Ajit Pawar, NCP chief and Maharashtra’s Deputy Chief Minister, died in a tragic plane crash this morning while he was flying from Mumbai to Baramati
Four others, possibly including pilots and Pawar’s security personnel, have also died
RIP🙏#AjitPawar | #PlaneCrash | #Baramati pic.twitter.com/Jf0PwSOvj6
— Sumit (@SumitHansd) January 28, 2026




