spot_img
spot_img
spot_img

होटल में भयानक आग, जिं’दा ज’ले मालिक की बेटी और कर्मचारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : सीतामढ़ी में बीती देर रात कुछ दबंगों ने आपसी वर्चस्व के चक्कर में एक होटल में आग लगा दी। इस दौरान होटल मालिक बैजू शाह पास के एक खेत में बेहोश पड़े रहे। इस आगलगी में होटल मालिक की 5 साल की छोटी बेटी आदया और एक कर्मचारी कुंदन जिंदा जल गए। वे लोग होटल के पिछले हिस्से में सो रहे थे। घटना में आसपास की 7 दुकाने भी आग की चपेट में आ गई। आग की वजह से एक से बाद एक सिलेंडर फटने लगे। आज सुबह जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो होटल मालिक की पत्नी किरण ने बताया कि बीती रात 2 लोग मुंह पर गमछा बांधकर आए थे। उन्होंने मेरी बड़ी बेटी से पापा के बारे में पूछा। उसने कहा पापा बाहर गए है। इसके करीब आधे घंटे बाद होटल में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। घटना सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर फोरलेन की है।

घटना के बारे में जो बातें सामने आई उसके अनुसार बैजू शाह सीतामढ़ी में बीते एक साल से रह रहे है। वह मूलरूप से शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव के रहनेवाले है। वह यहां होटल के पिछले हिस्से में अपनी पत्नी और 2 बेटा और 2 बेटी के साथ रहते है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बरियारपुर से आसपास के गांव के कुछ लोग यहां दबंगई करते हैं। उन्हीं लोगों ने आग लगाई है। कुछ का कहना है कि बरियारपुर के ही लोग यहां वसूली करते हैं और हफ्ता नहीं देने पर दबंगई दिखाते हुए धमकाते हैं। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : 50 किलो के IED समेत इतने बम लगे पुलिस के हाथ, देखें कहां…

इसे भी पढ़ें : दो महीने पहले हुई थी शादी, गनके जंगल में क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : गुमला में मुठभेड़, मारा गया यह इनामी नक्सली!

इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री, तब तक छिटपुट बारिश

इसे भी पढ़ें :दारू तस्करी के लिए अपनाया “पुष्पा” स्टाइल, देखें कहां…

इसे भी पढ़ें :मंडप में ही शुरू हो गए दूल्हा-दुल्हन, करने लगे यह काम… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...