Kohramlive : खराब डाइट, बदलते लाइफस्टाइल और बढ़ता तनाव पेट की समस्याओं को आम बना रहे हैं। टेंशन बहुत खतरनाक माना गया है, इसका सीधा असर पेट पर पड़ता है। शहरी भारत में हर 10 में से 7 लोग गैस, कब्ज, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं। अक्सर खाने के बाद पेट भारी-भारी महसूस होना, कपड़े टाइट लगना या बैठने में असहजता होना सिर्फ अपच नहीं बल्कि गैस का जमाव भी हो सकता है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि इसे प्राकृतिक फूड्स, योगा और छोटे-छोटे खानपान बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है।
पपीताः पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम प्रोटीन को तोड़कर पाचन क्रिया को सुचारू रखता है। भोजन के बाद थोड़ा पपीता खाने से पेट हल्का महसूस होता है। नियमित सेवन से कब्ज और पेट फूलना कम होता है और गर्मियों में ठंडक भी मिलती है।
सौंफः खाना खाने के बाद थोड़ी सौंफ चबाना गैस को निकालता है और पेट फूलना कम करता है। गर्म पानी या चाय में सौंफ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सौंफ का तेल पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देता है और IBS जैसी समस्या में भी मददगार है।
खीराः खीरे में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर से अतिरिक्त नमक और टॉक्सिन निकालता है। रोजाना के सलाद या नाश्ते में खीरा शामिल करें। पेट की सूजन और पानी का जमाव कम होता है, और पेट हल्का-ठंडा महसूस होता है।
टिप्स:
- भोजन धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खायें।
- तला-भुना और मसालेदार भोजन कम करें।
- रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज पाचन के लिये फायदेमंद है।






