Ranchi : झारखंड में ठंड ने अचानक तेवर तीखे कर लिये हैं। राजधानी रांची समेत कई जिलों में शीतलहर का असर साफ दिख रहा है। रांची का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। हालात ऐसे हैं कि राज्य के कई हिस्सों में 14 दिनों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। दिन में भी ठंड से सुकून नहीं मिला, रांची का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा, यानी धूप के बावजूद हल्की ठंडक बनी रही और मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। रांची के मौसम केंद्र के अनुसार, रांची के बाद सबसे ठंडा गुमला रहा। वहीं बोकारो, देवघर और कोडरमा में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहा, जो सामान्य से नीचे है और कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है।खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला समेत अन्य इलाकों में रात का तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। खुले खेतों और बाहरी इलाकों में पाला पड़ने की खबरें हैं, जिससे ठंड का असर और तीखा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक और गिर सकता है। इसके बाद अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। अचानक गिरे तापमान और कोल्ड वेव को देखते हुये बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
झारखंड में पारा लुढ़का, पड़ा पाला, कबतक रहेगा ऐसा… जानें
Date:

- Tags
- cold wave
- cold wave in delhi
- cold wave in india
- cold wave in jharkhand
- cold wave in north india
- cold wave in ranchi
- cold waves in north india
- cold weather jharkhand
- cold winds jharkhand
- jharkhand cold
- jharkhand cold alert
- jharkhand cold live
- jharkhand cold wave
- jharkhand cold wave impact
- jharkhand cold wave updates
- jharkhand cold weather
- jharkhand weather cold update
- severe cold in jharkhand
जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें
KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...
मां ने किया शादी से इनकार, जल्लाद ने बेरहमी से मा’र डाला मासूम बेटे को…
UP : यूपी के फिरोजाबाद जिले की यादव कॉलोनी...
सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…
Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...
165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...
अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…
Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...





