spot_img
spot_img

“तेज प्रताप अब परिवार के साथ ही रहेगा”, लालू का आशीर्वाद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मकर संक्रांति पर तेज प्रताप यादव के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज राजनीति से ज्यादा पारिवारिक संकेतों के लिए चर्चा में रहा। करीब सात महीने बाद बेटे के घर पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने साफ कर दिया कि वे तेज प्रताप से नाराज नहीं हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहेगा। मीडिया से बातचीत में लालू यादव ने कहा कि परिवार में मतभेद होते हैं, लेकिन दूरी नहीं। “तेज प्रताप अब परिवार के साथ ही रहेगा” इस एक लाइन को तेज प्रताप की पारिवारिक और सियासी वापसी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। BJP में जाने की अटकलों पर लालू का जवाब भी सख्त सियासत से ज्यादा भावनात्मक रहा, बेटा जहां भी रहे, खुश और सफल रहे, यही कामना है।

इस भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, साधु यादव, प्रभुनाथ यादव और चेतन आनंद की मौजूदगी ने आयोजन का सियासी कद बढ़ाया। खासकर साधु यादव का मंच साझा करना पुराने समीकरणों में बदलाव का संकेत माना जा रहा है। वहीं, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी की गैरमौजूदगी भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...