spot_img

तेज प्रताप बोले इनपर चलेगा ‘सुदर्शन चक्र’… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। ऐसी चर्चा है कि तेज प्रताप यादव के बाद अब रोहिणी भी परिवार से नाराज हैं। विवाद की जड़ तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव को लेकर है। दरअसल, तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान संजय यादव की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वे तेजस्वी की सीट पर बैठे दिखे। इस पर कई यूजर ने आपत्ति जताई। रोहिणी ने इस तस्वीर को बिना टिप्पणी के शेयर किया, लेकिन तुरंत बाद दो अन्य नेताओं की तस्वीर डालकर लालू यादव की सामाजिक न्याय की सोच को आगे बढ़ाने की बात कही। इसे संजय यादव पर परोक्ष निशाना माना जा रहा है।

विवाद बढ़ने पर तेज प्रताप यादव ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा, “जो मेरी बहन का अपमान करेगा, उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा।” तेज प्रताप ने रोहिणी की तारीफ करते हुये याद दिलाया कि उन्होंने पिता लालू यादव को किडनी दान देकर ऐतिहासिक मिसाल पेश की है। इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि रोहिणी का पोस्ट दिखाता है कि राजद में सामाजिक न्याय का नारा सिर्फ परिवार तक सीमित है। इस बीच रोहिणी ने एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा, “मैंने बेटी और बहन के तौर पर अपना धर्म निभाया है। मुझे न कोई पद चाहिए, न राजनीतिक महत्वाकांक्षा, सिर्फ आत्मसम्मान सबसे ऊपर है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...