spot_img
spot_img

टीम नीतीश के सुपर 26…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुधवार को नई नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और NDA के अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया, जिसमें कई नये चेहरे शामिल हैं। शपथ ग्रहण के दौरान गांधी मैदान ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली। ये दोनों नेता एक बार फिर बिहार के डिप्टी CM बने हैं। इसके अलावा कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। जिनमें जदयू और भाजपा के अलावा एलजेपी (रामविलास), हम (जीतन राम मांझी) और आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा) से भी मंत्री बनाये गये हैं। शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्रियों में जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मोहम्मद जमा खान, मदन सहनी, सुनील कुमार शामिल है। भाजपा से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, डॉ दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, लखेंद्र कुमार रोशन, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, एलजेपी (रामविलास) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह। हम (जीतन राम मांझी) से संतोष कुमार सुमन और आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा) से दीपक प्रकाश है। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है, और अब सभी की नजरें इस सरकार के कामकाज पर होंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पोतों की करतूत से दहला खूंटी, दुर्गंध से खुला राज…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के बंगुरकेला...

AI की बढ़ती भूख से भारत में शुरू होगी मेमोरी चिप्स की नई रेस…

Kohramlive : दुनिया आज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)  की रफ्तार...

रक्तदान से नहीं होती कमजोरी, कौन कर सकता है ब्लड डोनेट… जानें

Kohramlive : अस्पताल के किसी वार्ड में जिंदगी और...

झारखंड के नये महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने संभाला पदभार…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...