spot_img

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर मुरली विजय ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने इंटरनेशनल किक्रेट से संन्यास लेने की घोषण कर दी है। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर बताया कि वह अब विदेशी लीगों में अपनी किस्मत आजमाएंगे। विजय ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था।

61 टेस्ट, 17 वनडे और नौ टी20 मैचों में खेला

मुरली ने 61 टेस्ट, 17 वनडे और नौ टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। विजय ने 61 टेस्ट में 3982 रन, 17 वनडे में 339 रन और नौ टी20 मैचों में 169 रन बनाए थे। उन्होंने टेस्ट में 12 शतक लगाए थे। मुरली क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में सफल रहे। उन्होंने 38.28 की औसत से रन बनाए। विजय का उच्चतम स्कोर 167 रन रहा। उन्होंने टेस्ट में 15 अर्धशतक भी लगाए। वह टेस्ट जैसी सफलता वनडे और टी20 में हासिल नहीं कर पाए।

आईपीएल में रहा शानदार प्रदर्शन

मुरली विजय आईपीएल इतिहास के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में एक रहे। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का प्रतिनिधित्व किया। चेन्नई के साथ वह काफी सफल रहे। विजय ने आईपीएल में 106 मैच खेले। इस दौरान 25.93 की औसत से उन्होंने 2619 रन बनाए। विजय ने दो शतक और 13 अर्धशतक लगाए।

‘2002-2018 की मेरी यात्रा मेरे जीवन का सबसे शानदार साल’

मुरली विजय ने कहा, ”आज, अपार आभार और विनम्रता के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। 2002-2018 की मेरी यात्रा मेरे जीवन का सबसे शानदार साल रहा है, क्योंकि यह खेल के उच्चतम स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान था। मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए), चेन्नई सुपर किंग्स और केमप्लास्ट सनमार द्वारा मुझे दिए गए अवसरों के लिए आभारी हूं।”

चार टेस्ट में फेल होने के बाद हो गए थे बाहर

जून 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में शतक लगाने वाले विजय अगले चार टेस्ट में फेल होने के बाद टीम से बाहर हो गए थे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में दो-दो टेस्ट में उनका बल्ला नहीं चला और उन्हें फिर कभी मौका नहीं मिला। उन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में पहला टेस्ट खेला था। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में पहला वनडे और उसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रॉस आइसलेट में पहला टी20 खेला था।

इसे भी पढ़ें : Indian Hockey Team कोच ग्राहम रीड का रिजाइन, क्या बोल गये देखें

इसे भी पढ़ें : जीत के बाद सूर्या ने इमोशनल होकर Pandya को लगाया गले, वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : 100 रन के टारगेट में भी छूटे पसीने, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड किया पस्त

इसे भी पढ़ें : ”करीम” के खानों का जायका लें क्रिकेटर बोले, वाह… क्या स्वाद है, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : WU19 T20 WC Final : भारत की धाकड़ छोरियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को चटाई धूल

इसे भी पढ़ें : सुंदर की तूफानी पारी बेकार, न्यूजीलैंड ने रांची की सरजमीं पर दर्ज की जीत

इसे भी पढ़ें : ‘धोनी धोनी’ के नारों से गूंजा स्टेडियम, इमोशनल हुए फैंस …देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Captain Pandya ने ‘शोले 2’ का किया ऐलान, धोनी संग फोटो शेयर कर लिखा…

इसे भी पढ़ें : IPL : RR के कप्तान पर भड़के फैंस, BCCI ने ठोका भारी जुर्माना…

इसे भी पढ़ें : Sachin Tendulkar के घर के बाहर गजब नजारा, उमड़ी भीड़… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…

इसे भी पढ़ें : रांची की धरती से निकले 11 हॉकी सितारे, खेलेंगे एशिया कप…

इसे भी पढ़ें : महिला T20 वर्ल्ड कप 2026, जीतने वालों पर बरसेंगे नोट… जानें

spot_img

Related articles:

IPL : RR के कप्तान पर भड़के फैंस, BCCI ने ठोका भारी जुर्माना…

IPL के चमचमाते मंच पर एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने खेल से ज्यादा विवाद को सुर्खियों में ला दिया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, जो टीम की कमान संभाले हुये हैं... अब खुद सवालों के घेरे में हैं। IPL 2026 के 40वें मु

Sachin Tendulkar के घर के बाहर गजब नजारा, उमड़ी भीड़… देखें वीडियो

मुंबई में आज नजारा कुछ खास था। वजह... क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) का 53वां जन्मदिन

मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…

कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर खड़ी कर देती है, जहां दिल टूट रहा होता है, लेकिन कर्तव्य पुकार रहा होता है। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने ऐसा ही एक फैसला लिया, मां

रांची की धरती से निकले 11 हॉकी सितारे, खेलेंगे एशिया कप…

U-18 एशिया कप 2026 की तैयारियों के लिये लगे राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के 11 हॉकी खिलाड़ियों का चयन हुआ है। भोपाल के SAI सेंटर में कैंप लगा था। 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक इसी कैंप में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026, जीतने वालों पर बरसेंगे नोट… जानें

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर ICC ने बड़ा ऐलान किया है। इस बार कुल इनामी