Ranchi : रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। संजू सैमसन की शानदार 82 रनों की पारी भी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सकी। वेस्टइंडीज ने दमदार बल्लेबाजी करते हुये 18.3 ओवर में 252 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाये। संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुये 82 रन की अहम पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के 249 रन बनाने के बाद मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद थी, लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुये भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाये रखा। कैरेबियाई टीम ने 18.3 ओवर में 252 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। रांची के मैदान पर दर्शकों को रनों की बरसात देखने को मिली, लेकिन भारतीय टीम की दमदार बल्लेबाजी के बावजूद जीत वेस्टइंडीज के हिस्से में गई।





