Kohramlive: ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अगले महीने की 16 तारीख से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन हो रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में होने जा रहे मुकाबले से करेगी। इस सबसे पहले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी का खुलासा हो गया है।
To every cricket fan out there, this one’s for you.
Presenting the all new T20 Jersey – One Blue Jersey by @mpl_sport. #HarFanKiJersey#TeamIndia #MPLSports #CricketFandom pic.twitter.com/3VVro2TgTT
— BCCI (@BCCI) September 18, 2022
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल किट किट पार्टनर ‘एमपीएल स्पोर्ट्स’ द्वारा मुंबई में 18 सितंबर (रविवार) को जर्सी की लॉन्चिंग की गई। पिछली बार टी20 वर्ल्ड में भारतीय टीम की जर्सी पूरी तरह नेवी ब्लू कलर की थी। लेकिन इस बार जर्सी का कलर स्काई ब्लू है। साथ में इसके कंधे पर डार्क ब्लू कलर का समावेश है। खास बात यह है कि अब टी20 में भारतीय महिला टीम के जर्सी का कलर भी ऐसा ही रहने वाला है। बीसीसीआई ने नई जर्सी को लेकर ट्वीट किया, ‘यह हर क्रिकेट प्रशंसक के लिए, यह आपके लिए है। पेश है नई टी20 जर्सी- वन ब्लू जर्सी। ‘
भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम टी20 विश्व कप जीते गी । टीम इंडिया नेआखिरी बार साल 2013 में आईसीसी खिताब जीता था। तब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह. स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर
टी20 वर्ल्डकप में भारत का पूरा शेड्यूल-
17 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (वॉर्म अप मैच) 9.30 AM
19 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड (वॉर्म अप मैच) 1.30 PM
23 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान, 1.30 PM
27 अक्टूबर- भारत बनाम A2, 12:30 PM
30 अक्टूबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 4.30 PM
2 नवंबर- भारत बनाम बांग्लादेश, 1.30 PM
6 नवंबर- भारत बनाम B1, 1.30 PM
टी-20 वर्ल्डकप में भारत का प्रदर्शन-
2007- चैम्पियन
2009- राउंड 2
2010- राउंड 2
2012- राउंड 2
2014- उपविजेता
2016- सेमीफाइनल
2021- राउंड
इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश
इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…












