Kohramlive : भारतीय क्रिकेट में चयन समिति को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। BCCI ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार को पुरुष टीम की चयन समिति में शामिल किया है। वहीं, प्रज्ञान ओझा को मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजीत अगरकर के कार्यकाल के बाद चयन समिति में यह अहम बदलाव हुआ है। BCCI के मुताबिक, क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने आवेदकों के इंटरव्यू के बाद रमेश पोवार के नाम की सिफारिश की। समिति ने सर्वसम्मति से उन्हें चयनकर्ता नियुक्त करने का फैसला किया। नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार शामिल हैं।
अगरकर के कार्यकाल में भारत ने जीतीं बड़ी ट्रॉफियां
BCCI ने पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के योगदान की सराहना की। बोर्ड के अनुसार, जुलाई 2023 में जिम्मेदारी संभालने के बाद उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने तीन ICC ट्रॉफी और दो एशिया कप खिताब जीते। भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में भी लगातार दो स्वर्ण पदक हासिल किये।
कैसा रहा रमेश पोवार का करियर?
रमेश पोवार ने भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मुकाबले खेले। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। उन्होंने 148 फर्स्ट क्लास मैचों में 470 विकेट और 113 लिस्ट ए मुकाबलों में 142 विकेट हासिल किये। इसके अलावा, उन्होंने 28 टी20 मैचों में 14 विकेट लिये।
🚨 Announcement 🚨
Mr Ramesh Powar @imrameshpowar appointed to Men’s Selection Committee.
Based on seniority (most Tests), Mr Pragyan Ojha @pragyanojha will chair the Committee.
BCCI appreciates Mr Ajit Agarkar @imAagarkar for his commitment, conviction and contribution during his tenure as Chairman of the Committee.
Details ▶️ https://t.co/z0jcyPWkr0
#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) October 19, 2026








