Kohramlive :BCCI ने टेस्ट और वनडे स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टी-20 टीम की घोषणा नहीं की गई है। 12 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी। वनडे टीम में विकेटकीपर संजू सैमसन सहित कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और उमरान मलिक भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की विदाई हो गई है।
टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी। वहीं उप कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या निभाएंगे। आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया गया है। टीम में संजू सैमसन के अलावा दूसरे विकेटकीपर के रूप में इशान किशन मौजूद हैं। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ रवींद्र जडेजा होंगे वहीं तेज गेंदबाजों के विकल्प के रूप में जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार मौजूद रहेंगे।
India’s ODI Squad: Rohit Sharma (Capt), Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli, Surya Kumar Yadav, Sanju Samson (wk), Ishan Kishan (wk), Hardik Pandya (VC), Shardul Thakur, R Jadeja, Axar Patel, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Jaydev Unadkat, Mohd. Siraj, Umran Malik, Mukesh… pic.twitter.com/PGRexBAGFZ
— BCCI (@BCCI) June 23, 2023
टीम इंडिया का वनडे स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीप), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
ऐसा है पूरा शेड्यूल
डॉमिनिका का विंडसर पार्क 12 से 16 जुलाई के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच दोनों देशों के बीच 100वां मुकाबला होगा, जो 20 जुलाई से क्वींस पार्क ओवल में होगा। ये दोनों टेस्ट मैच 2023-2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप साइकल का हिस्सा होंगे। टेस्ट मैच के बाद वनडे सीरीज की बारी आएगी, जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। भारत तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला के साथ इस साल अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले वनडे विश्व कप की अपनी तैयारी जारी रखेगा। पहला और दूसरा वनडे मैच 27 और 29 जुलाई को बारबडोस के केनिंग्सटन ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा। तीसरा एकदिवसीय मैच 1 अगस्त को ट्रिनिडाड के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी स्टेडियम में होगा। इसके बाद टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैच अमेरिका में खेले जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : कांटाटोली फ्लाई ओवर को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : हर व्यक्ति आगे बढ़े ,यही हमारा संकल्प है : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : ओरेंज अलर्ट पर झारखंड, अगले 24 घंटे में…
इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों मे गरज, व्रजपात के साथ बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : PAN कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : कांटाटोली फ्लाई ओवर को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : हर व्यक्ति आगे बढ़े ,यही हमारा संकल्प है : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : ओरेंज अलर्ट पर झारखंड, अगले 24 घंटे में…
इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों मे गरज, व्रजपात के साथ बारिश का अलर्ट








