spot_img
spot_img
spot_img

टीम इंडिया का ऐलान, पहला वनडे रांची में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये BCCI ने रविवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। कोलकाता टेस्ट में गर्दन की चोट झेल चुके शुभमन गिल को आराम दिया गया है। उनकी जगह इस बार कप्तानी का जिम्मा केएल राहुल संभालेंगे। गिल फिलहाल मुंबई में मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। घोषित 15 सदस्यीय टीम में सात बल्लेबाज, चार ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर शामिल किये गये हैं। खास बात यह है कि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वापसी हुई है, जिससे टीम का अनुभव और मजबूती दोनों बढ़ा हैं। श्रेयस अय्यर अभी भी चोट से नहीं उबरे, इसलिये उन्हें बाहर रखा गया है।

वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम मिला है। दोनों इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। वहीं, घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर मौका नहीं मिला, जिससे चयन समिति के फैसलों पर चर्चा शुरू हो गई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में खेला जायेगा। दूसरा मुकाबला 2 दिसंबर को रायपुर और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा। इससे पहले दोनों टीमें टेस्ट सीरीज पूरी करेंगी, जहां मेहमान टीम 1-0 से आगे है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...