- इन राज्यों में होगी भारी बारिश
kohramlive desk : देश के पश्चिमी तट पर इस सप्ताह के अंत तक साल 2021 का पहला साइक्लोन दस्तक दे सकता है। पश्चिमी भारत के मौसम विभाग ने पूर्वी तटवर्ती अरब सागर के ऊपर तैयार हो रहे संभावित साइक्लोन को लेकर भविष्यवाणी की है।
इसे भी पढ़ें : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान
टूकेटे नाम का तूफान
मौसम विभाग के मुताबिक पूरी तरह से साइक्लोन में परिवर्तित होने के बाद इस तूफान का नाम टूकेटे होगा। यह नाम म्यानमार ने दिया है। इसका अर्थ होता है तेज आवाज वाली छिपकली।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : RJD के वरिष्ट नेता और पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
14 मई से शुरू होगा दबाव क्षेत्र का बनना
मौसम विभाग ने कहा कि 14 मई की सुबह के आसपास से ही दक्षिण पूर्वी अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो हो जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि लो प्रेशर बेल्ट बनने के बाद यह दक्षिण पूर्वी अरब सागर से सटे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और लक्षद्वीप के करीब होने पर इसमें तेजी आ जायेगी। यह भी कहा गया है कि इसके प्रभाव से लक्षद्वीप के तटीय इलाकों के अलावा गोवा, कर्नाटक केरल और महाराष्ट्र में बारिश हो सकती है।
इसे भी पढ़ें :जानिये भारत के उन पांच शहरों के बारे में जो राक्षसों के नाम पर है, क्या है इतिहास








