Kohramlive : टाटानगर से दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ( Vande Bharat Express ) चलेगी। टाटा से बनारस और टाटा से बिलासपुर के लिए अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलायी जायेगी। इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए टाटानगर से यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है। इसे देखते हुये और यात्रियों के सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रेलवे ने दो नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने का फैसला लिया है।
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा












