Kohramlive : टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को तीन कारों को लॉन्च किया। ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी टियागो, पंच और टिगोर CNG कार है। तीनों कारों में गैस लीक डिटेक्ट करने का सेफ्टी फीचर दिया गया है। कार में CNG लीकेज होने पर लीक डिटेक्शन टेक्नोलॉजी गाड़ी को खुद-ब-खुद CNG से पेट्रोल मोड पर शिफ्ट कर देती है। ये टेक्नोलॉजी ड्राइवर को गैस लीक के बारे में अलर्ट भी करती है। माइक्रो SUV सेगमेंट में पंच ट्विन-सिलेंडर तकनीक से लैस भारत की पहली सबसे सस्ती CNG कार है। इसकी शुरुआती कीमत 7.10 लाख रुपये है। वहीं 26 Km/Kg माइलेज का दावा किया जा रहा है। पंच CNG में 210 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कंपनी ने सबसे पहले साल 2023 में 9 मई को अल्ट्रोज CNG को ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया था। वहीं टाटा मोटर्स ने साल 2022 में फरवरी माह में टियागो और टिगोर को सिंगल सिलेंडर के साथ लॉन्च कर सीएनजी सेगमेंट में एंट्री की थी। सिंगल सिलेंडर के साथ टियागो में 80 और टिगोर में 205 लीटर का बूट स्पेस मिलता था।
CNG कारों का दबदबा
इंडियन मार्केट में फिलहाल फैक्ट्री फिटेड CNG कार में मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर्स का दबदबा है। अब टाटा की सीएनजी कारें इनको कड़ी चुनौती दे रही हैं। मारुति एस-प्रेसो, वैगनआर,सिलिरियो,ऑल्टो, ईको और अर्टिगा में फैक्टरी फिट CNG किट देती है। जबकि, हुंडई की ओर से ग्रैंड i10, ऑरा और हाल ही में लॉन्च हुई एक्सटर CNG ऑप्शन के साथ आती है।
इसे भी पढ़ें :पुष्पा स्टाइल में कर रहे थे यह काम, धराये…
इसे भी पढ़ें : 12वीं पास के लिए हाईकोर्ट में निकली वैकेंसी, जानिये डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : रांची के जिला स्कूल में भयानक आग… देखें
इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : झारखंड के 6 जिलों में गरज, चमक के साथ भारी बारिश
इसे भी पढ़ें : थानेदार ने पति-पत्नी को किया सैल्यूट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अडानी को गोंदलपुरा कोयला खान मिलने पर सदन में गरजी अंबा… जानें
इसे भी पढ़ें : अडानी को गोंदलपुरा कोयला खान मिलने पर सदन में गरजी अंबा… जानें
इसे भी पढ़ें : विष्णु अग्रवाल पांच दिनों के रिमांड पर, उगल सकते हैं कई राज… जानें






