Kohramlive (Sandeep bannerjee) : स्वतंत्रता दिवस तमाड़ में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ झंडारोहण किया और अपने शहीदों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। तमाड अंचल कार्यालय में CO विमल सोरेन, BDO गिरिजा प्रसाद ने झंडोत्तोलन किए। वहीं मुखिया कार्यालय पर मुखिया प्रमिला देवी ने झंडोत्तोलन किया। वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। स्कूली बच्चों ने देश भक्ति का महोल बना सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार ने थाने में झंडोत्तोलन किया। मौके पर तमाड़ राजा महेंद्र नाथ शाहदेव, सांसद प्रतिनिधि लक्षमनण सिंह मुंडा, दिलीप सेठ, महावीर सोनी, आतिक अंसारी, सहजाद आलम, मुखिया, सोनाराम मुंडा मौजूद थे।


इसे भी पढ़ें :झारखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, अगले चार दिन…
इसे भी पढ़ें :आज से कम कीमत में बिकेगा टमाटर
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में अड्डेबाजी करने वालों पर गिरी गाज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नहाने गये थे तालाब, घर आई डे*ड बॉडी…
इसे भी पढ़ें :Maruti Suzuki ने 87,599 गाड़ियों को वापस मांगा… जानें क्यों
















