गढ़वा में सजेगी प्रतिभा की महफिल, कब और क्यों… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 की गूंज अब गढ़वा तक पहुंच चुकी है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में गढ़वा के DC दिनेश यादव ने जिला स्तरीय युवा उत्सव की पूरी रूपरेखा सामने रखी। 19 दिसंबर को गढ़वा के सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय में युवा महोत्सव झलकेगा।इसके बाद प्रमंडल स्तर पर 22 दिसंबर को और राज्य स्तर पर 26 और 27 दिसंबर प्रस्तावित है।

जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवा प्रतिभायें सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। हर विधा में झारखंड की मिट्टी की खुशबू और युवाओं की सोच की झलक दिखेगी। जिला स्तर के प्रथम विजेता प्रमंडल स्तर पर जायेंगे, प्रमंडल स्तर के विजेता राज्य स्तर पर मुकाबला करेंगे। राज्य स्तर से चुने गये प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यानी, गढ़वा के मंच से निकलकर देशभर में नाम रोशन करने का सुनहरा मौका है।

DC दिनेश यादव ने कहा कि “युवा उत्सव युवाओं की रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत और नेतृत्व क्षमता को निखारने का सशक्त मंच है। जिला प्रशासन इसके सफल और सुचारू संचालन के लिये सभी जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर रहा है।” जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर पर अलग-अलग आयोजन समितियों का गठन किया गया है। जिला एवं प्रमंडल स्तर के खर्च की जिम्मेदारी जिला खेल पदाधिकारियों को सौंपी गई है। रांची में आयोजित खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की बैठक के बाद सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड को मिले 6 नये IPS अफसर… जानें कौन

Ranchi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सिविल...

CM की नाराजगी के बाद पुलिस कप्तान खुद उतरे सड़क पर… देखें

Ranchi : राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को और...

बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…

Ranchi : राजधानी रांची में बीती शाम उस वक्त...

झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Ranchi : झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों...

RCB की जीत के बाद ‘विरुष्का’ की फोटो वायरल…

New Delhi : IPL 2026 के फाइनल में रॉयल...