सावधानी बरतना जरूरी, जानिए प्लास्टिक के साइड इफेक्ट
कई तरह से मानव शरीर के लिए नुकसानदेह है प्लास्टिक
कोहराम लाइव डेस्क : बाजार से लेकर घर तक लगभग हर काम के लिए हम Plastic का इस्तेमाल घड़ल्ले से करते हैं। कई प्रकार के Plastic पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल हो रहा हैफ। ऐसा हो गया है कि Plastic हम लोगों की जिंदगी के साथ-साथ चलता है। हम Plastic पर इस तरह निर्भर हो रहे हैं कि पानी पीने की बोतल से लेकर लंच बॉक्स तक में Plastic का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके दुष्प्रभाव से अंजान बने रहते हैं। हम जानते हैं कि Plastic कई तरह से मानव शरीर के लिए नुकसानदाय है। Plastic के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले रसायन शरीर के लिए विषाक्त और हानिकारक है। इस तरह हमारे लिए जरूरी है कि हम अपनी सेहत का ख्याल रखें और Plastic से तौबा करें।
इम्यून सिस्टम पर पड़ता है प्रभाव
प्लास्टिक के इस्तेमाल से सीसा, कैडमियम और पारा जैसे रसायन सीधे मानव शरीर के संपर्क में आते हैं। ये जहरीले पदार्थ कैंसर, जन्मजात विकलांगता, इम्यून सिस्टम और बचपन में बच्चों के विकास को प्रभावित कर सकते है। प्लास्टिक की पानी की बोतलों या खाद्य पैकेजिंग सामग्री में BPA या स्वास्थ्य-बिस्फेनॉल-ए जैसे अन्य विषाक्त पदार्थ पाए जाते हैं। BPA जब शरीर में प्रवेश करता है, तो यह हमारे शरीर को कुछ गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। BPA थायराइड हार्मोन रिसेप्टर को कम कर सकता है, जिससे हाइपोथायरायडिज्म हो सकता है। प्लास्टिक के कारण हम कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित है।
इसे भी पढ़ें : संक्रमण की तरह फैलने लगा है Septic Arthritis जानें इसके लक्षण
होने वाली बीमारियां
- दमा
- पलमोनेरी कैंसर फेफड़ों के द्वारा जहरीली गैसों में सांस लेने के कारण होता है।
- जिगर को होता है नुकसान।
- तंत्रिका और मस्तिष्क पर पड़ता है खराब प्रभाव।
- किडनी की बीमारी होती है।
Plastic के इस्तेमाल से बचाव
- प्लास्टिक की बोतल का पानी खरीदना बंद कर दें।
- घर से समान खरीदने जाते हैं तो शॉपिंग बैग साथ लेकर जाएं।
- प्लास्टिक बैग की जगह कार्डबोर्ड चुनें।
- ड्रिंक्स पीने के लिए स्ट्रॉ का उपयोग करने से बचें।
- प्लास्टिक के डिब्बों में खाने-पीने का समान नहीं खरीदें।
- आने वाली पीढ़ियों के लिए इसका बहिष्कार जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : आज है आंवला नवमी, जानें कैसे करें इस पवित्र वृक्ष की पूजा















