spot_img
spot_img

T20 World Cup 2026 Final आज, टीम इंडिया ने अपनाये नये टोटके…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ICC Men’s T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च यानी आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया जीत सुनिश्चित करने के लिये तैयारी के साथ-साथ कुछ खास बदलाव और टोटके भी अपना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम ने इस बार ड्रेसिंग रूम बदलने का फैसला किया है। फाइनल में टीम इंडिया वह ड्रेसिंग रूम इस्तेमाल करेगी जो आमतौर पर मेहमान टीम को दिया जाता है। वहीं होम ड्रेसिंग रूम न्यूजीलैंड टीम को दिया जायेगा। खबर है कि ICC Cricket World Cup 2023 Final में इसी मैदान पर मिली हार की खराब यादों से दूर रहने के लिये यह फैसला लिया गया है।

खिलाड़ियों का होटल भी बदला

सिर्फ मैदान के अंदर ही नहीं, मैदान के बाहर भी बदलाव किये गये हैं। 2023 वर्ल्ड कप के दौरान टीम जिस होटल में ठहरी थी, इस बार वहां नहीं रुकी है। खिलाड़ियों के लिये अहमदाबाद में नया होटल बुक किया गया है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि नये माहौल से खिलाड़ियों की मानसिकता सकारात्मक रहेगी। इससे पहले मुंबई में भारतीय टीम की प्रैक्टिस करीब 45 मिनट देर से शुरू हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह Lunar Eclipse बताई गई। क्रिकेट फैंस इसे भी टीम के टोटकों से जोड़कर देख रहे हैं। फाइनल मैच के लिये पिच में भी बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मिक्स मिट्टी वाली पिच तैयार की जा रही है। इसमें करीब 70% लाल मिट्टी का इस्तेमाल होगा। लाल मिट्टी वाली पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद मिलती है।अहमदाबाद के इसी मैदान पर भारत को दो बड़ी हार झेलनी पड़ी थीं। Australia team ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हराया था। South Africa team ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत को 76 रन से हराया था। ये दोनों मुकाबले धीमी काली मिट्टी वाली पिच पर खेले गये थे। इसलिये इस बार टीम ने मिक्स मिट्टी वाली बैटिंग-फ्रेंडली पिच तैयार कराने का फैसला किया है।Narendra Modi Stadium and Hotel

इसे भी पढ़ें : Ranchi : स्कूलों में फ्री एडमिशन का बेहतरीन मौका, 15 मार्च आखिरी तारीख…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...