Kohramlive Desk : टी-20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को महा मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले पर पूरे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों की नजर है। महा मुकाबले के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। भारतीय टीम ने अपने दोनों अभ्यास मैच जीतकर साफ संदेश दे दिया है कि टीम इंडिया महा मुकाबले में शानदार प्रदर्शन को तैयार है। टीम इंडिया इतिहास दोहराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। अपने पहले मुकाबले में टीम ने इंग्लैंड को हराया, फिर दूसरे मुकाबले में मजबूत आस्ट्रेलिया टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम ने हर क्षेत्र में बेहतर किया। पहले बॉलिंग करते हुये आस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया, फिर शानदार बैटिंग कर 8 विकेट से परास्त कर दिया। हार्दिक ने भी अपने फार्म को लेकर टीम इंडिया की चिंता दूर कर दी। शानदार अंदाज में छक्का मारकर मैच को फिनिश किया। वहीं वर्ल्ड कप से पहले जीत का दंभ रह पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका से 6 विकेट से हार गई।

Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। लगातार दूसरा अभ्यास मैच जीता, वो भी शानदार अंदाज में। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 153 रन के लक्ष्य को 13 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 60 रनों की शानदार पारी खेली।
दुबई में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उसका यह फैसला शुरू में गलत साबित हुआ और उसने 11 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद स्टीव स्मिथ (57*), मार्कस स्टोइनिस (41*) और ग्लेन मैक्सवेल (37) ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 152 रन तक पहुंचाया। भारत की तरफ से सात गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। जिसमें अश्विन ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने एक मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। राहुल हालांकि 39 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 60 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए, जबकि सूर्यकुमार यादव (38*) और हार्दिक पांड्या (14*) नाबाद रहे और बिना कोई अतिरिक्त विकेट गंवाए मैच को अपने नाम कर लिया।
Read More : रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम
Read More : खुशखबरी : बिना ट्रेन टिकट कैंसल कराएं बदलें यात्रा की तारीख, जानिए कैसे




