spot_img

मरणोपरांत “झारखंड रत्न” से नवाजे जाएंगे नामचीन शख्सियत सैयद अनवर हुसैन खान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : एकीकृत बिहार के समय छोटानागपुर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और प्रख्यात अधिवक्ता सैयद अनवर हुसैन खान मरणोपरांत झारखंड रत्न से नवाजे जाएंगे। सामाजिक संस्था लोक सेवा समिति की ओर से यह सम्मान मरणोपरांत उन्हें देने का निर्णय लिया गया है।

मूल रूप से बिहार के भागलपुर व पटना निवासी स्व.खान साहब के पिता स्व. सैयद अजहर हुसैन खान भी बिहार के नामचीन शख्सियत थे। उनका तालुकात रईस खानदान से रहा। चंडीगढ़ का मुगल गार्डन उनके पूर्वजों की ही देन बताई जाती है। यही नहीं, उनके पूर्वज मुगलकालीन साम्राज्य, ब्रिटिश हुकूमत के दौर में कई आला ओहदे पर काबिज रहे।

सैयद अनवर हुसैन खान का जन्म पटना में वर्ष 1907 में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा पटना में हुई। भागलपुर से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की। पटना लॉ कॉलेज से उन्होंने एलएलबी किया। वर्ष 1932 में वह रांची आ गए। यहां उन्होंने वकालत के पेशे में काफी शोहरत हासिल की। उन्हें जिला सत्र न्यायालय में और उच्च न्यायालय में भी न्यायाधीश बनने का अवसर प्राप्त हुआ, लेकिन उन्होंने वकालत करते रहने का ही निर्णय लिया। पीड़ितों, गरीबों की सेवा को सबसे बड़ा मानव धर्म समझते हुए सर्व धर्म-सम्भाव के सिद्धांतों को आत्मसात कर उन्होंने वकालत के पेशे की गरिमा को बनाए रखा।

स्व. खान सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे। शहर में किसी भी मजहब का पर्व-त्यौहार हो, वह उसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाया करते थे। सामाजिक समरसता बरकरार रखने और एक दूसरे से भाईचारा बनाए रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्व. खान के बारे में उनके पौत्र और शहर के समाजसेवी सैयद फराज अब्बास बताते हैं कि शिया मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थल (मस्जिद) की स्थापना में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उनके दोस्तों की सूची में प्रख्यात समाजसेवी मीनू मसानी, अब्दुल कयूम अंसारी, प्रोफेसर अब्दुल बारी, पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय, जस्टिस एम फजल अली, विधायक जहूर अली मोहम्मद, समाजसेवी जमील मजहरी सहित कई नामचीन हस्तियों का नाम शुमार था। वे राजधानी रांची में मेन रोड पर अवस्थित पब्लिक उर्दू लाइब्रेरी के संस्थापक सदस्य रहे। शहर स्थित मौलाना आजाद हाई स्कूल और मौलाना आजाद डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। रांची में मिल्ली तालिमी मिशन की स्थापना में उनकी उनका योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...