रांची के दो राइस मिलों का औचक निरीक्षण, अनियमितता देख…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi :  अधिकारियों के औचक निरीक्षण से राइस मिलों में हड़कंप मच गया। रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने टाटीसिल्वे स्थित मेसर्स एसएमभी एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स तुल्‍सयान राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिल में कई अनियमितताएं पाई गई। मेसर्स एसएमभी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड ने जिला प्रबंधक के साथ किए गए एकरारनामा में एक इकाई को छुपाया। निरीक्षण में पाया गया कि यहां दो बॉयलर 24 घंटे कार्यरत हैं। दोनों ही यूनिट से बड़े पैमाने पर व्यवसायिक कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन 30% क्षमता का उपयोग सरकारी कार्यों के लिए नहीं किया जा रहा था। वहीं में मेसर्स तुल्‍सयान राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड में व्यवसायिक कार्य तो बड़ी तेजी से किया जा रहा था, मगर सरकारी काम में पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही थी। जांच में पाया गया कि मेसर्स तुल्सयान राईस मिल प्रा. लि. के द्वारा किसी प्रकार के स्टॉक पंजी का संधारण नहीं किया गया है। डीएसओ ने दोनों मिलरो को सरकारी निर्देशों के अनुसार कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...