Kohramlive : “सुप्रीम कोर्ट के 75 साल केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है ये यात्रा है भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की। इस यात्रा में हमारे संविधान निर्माताओं का और न्यायपालिका के अनको मनीषियों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। इसमें पीढ़ी दर पीढ़ी उन करोड़ों देशवासियों का भी योगदान है जिन्होंने हर परिस्थिति में न्यायपालिका पर अपना भरोसा अडिग रखा है। भारत के लोगों ने कभी सुप्रीम कोर्ट, हमारी न्यायपालिका पर अविश्वास नहीं किया इसलिए सुप्रीम कोर्ट के ये 75 वर्ष मदर ऑफ डेमोक्रेसी भारत के गौरव को और अधिक बढ़ाते हैं। देश संविधान की 75 वर्षगांठ मनाने जा रहा है इसलिए इस अवसर में भी गर्व और प्रेरणा भी है।”
“हमारे लोकतंत्र में न्यायपालिका संविधान की संरक्षक मानी गई है ये अपने आप में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हम संतोष के साथ कह सकते हैं कि हमारी सुप्रीम कोर्ट, हमारी न्यायपालिका ने इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन प्रयास किया है। आजादी के बाद न्यायपालिका ने न्याय की भावना की रक्षा की। जब-जब देश की सुरक्षा का प्रश्न आया तब न्यायपालिका ने राष्ट्र हित सर्वोपरि रखकर भारत की एकता की रक्षा की।”
“आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बच्चों की सुरक्षा, समाज की गंभीर चिंता है। देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बने हैं, लेकिन हमें इसे और सक्रिय करने की जरूरत है। महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में जितनी तेजी से फैसले आएंगे, आधी आबादी को सुरक्षा का उतना ही बड़ा भरोसा मिलेगा।”
“आजादी के अमृतकाल में 140 करोड़ देशवासियों का एक ही सपना है- विकसित भारत, नया भारत। नया भारत यानी – सोच और संकल्प से एक आधुनिक भारत। हमारी न्यायपालिका इस विजन का एक मजबूत स्तम्भ है।” यह कहना है PM नरेंद्र मोदी का। उन्होंने आज जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन और भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। SC के 75 साल पूरे होने पर PM मोदी ने टिकट और सिक्के का अनावरण किया। इस अवसर पर CJI डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल, कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में टिकट और सिक्के का अनावरण किया। pic.twitter.com/hxW0sjenPD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2024
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे लोकतंत्र में न्यायपालिका संविधान की संरक्षक मानी गई है ये अपने आप में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हम संतोष के साथ कह सकते हैं कि हमारी सुप्रीम कोर्ट, हमारी न्यायपालिका ने इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन प्रयास किया है। आजादी के बाद… pic.twitter.com/pPVWLKfCiJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2024
#WATCH कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय अपने स्थापना के 75 वर्ष मना रहा है और देश संविधान लागू होने के 75 वर्ष मना रहा है। ये बहुत ही सुखद संयोग है… मुझे इस अवसर में शामिल होकर अत्यंत गर्व व हर्ष की अनुभूति हो रही है। मेरा ये… https://t.co/Vp9YVVCo7e pic.twitter.com/VfwyD6whFG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2024












