spot_img

अंधविश्वास इंसानियत का गला घों’ट गया… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी की फिजाओं में बुधवार को खून और खौफ की बू फैली। दो अलग-अलग गांवों में दो निर्दोष जिंदगियां छिन गईं। सायको में एक महिला कुल्हाड़ी से काटी गई, तो तपकरा में एक युवक लहूलुहान पड़ा मिला। गुटुहातु स्थित गुडुबुरु गांव की पचास वर्षीय लुकी देवी ने शायद कभी सोचा भी न होगा कि पड़ोसी की नफरत उनकी जान ले लेगी। पड़ोसी के घर एक बच्चे की मौत बीमारी से हुई थी। अंधविश्वास और शक ने उसकी मौत का इल्जाम लुकी देवी पर मढ़ दिया। गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा कुल्हाड़ी के वार पर खत्म हुआ। लुकी देवी अकेली रहती थीं। उनकी बेटी शादीशुदा है। मौत की खबर से गांव में सन्नाटा फैल गया। थानेदार प्रभात रंजन पांडेय ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला डायन-बिसाही के शक में हत्या का प्रतीत होता है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।

जंगल किनारे लहूलुहान पड़ा युवक

कामडा पंचायत के डिगरी गांव के लोग तब सहम उठे जब जंगल किनारे एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। मारा गया युवक राज मिस्त्री का काम करता था। घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या आपसी रंजिश का नतीजा है। थानेदार नितेश गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच जारी है, बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा होगा। इधर, दोनों घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में खौफ का माहौल बना दिया है। सायको के लोग अंधविश्वास और डायन-बिसाही की प्रथा पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं तपकरा के लोग आपसी रंजिश को लेकर दहशत में हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...