सेना प्रमुख ने सुपरस्टार मोहनलाल को दिया बड़ा सम्मान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मलयालम सिनेमा के चमकते सितारे मोहनलाल को हाल ही में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा ‘चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिये दिया गया है। मोहनलाल टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद पद) पर हैं। उन्होंने वायनाड आपदा के दौरान राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। समाज सेवा के क्षेत्र में विश्वशांति फाउंडेशन के माध्यम से भी मोहनलाल सक्रिय हैं। उन्हें यह सम्मान देशभक्ति और सेवा भावना के लिये दिया गया, जो युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणा का स्रोत है।

मोहनलाल ने अब तक 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और केरल सरकार के कार्यक्रम ‘मलयालम वनोलम लालसालम’ में भी उनकी उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उन्हें कवि प्रभा वर्मा द्वारा लिखी प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। मोहनलाल जल्द ही दृश्यम 3, एल3, खिलाड़ी ऑफ हेल्स एवं पैट्रियट फिल्मों में दिखाई देंगे।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...