Kohramlive : महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोक भवन में राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गवर्नर आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में CM देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे समेत एनसीपी-भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे। गौरतलब है कि बीते 28 जनवरी को बारामती में हुये प्लेन क्रैश में अजित पवार का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदलीं। शपथ से पहले सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद संभालने से पहले अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया। अब सुनेत्रा पवार अजित पवार के निधन से खाली हुई बारामती विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी।






