📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Kohramlive : महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी विधायक दल की अहम बैठक की तस्वीर सामने आते ही सियासी हलचल तेज हो गई। बैठक में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जहां सर्वसम्मति से राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने को एनसीपी के भीतर नेतृत्व संतुलन और भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक के दौरान एकजुटता का संदेश देने की कोशिश साफ नजर आई। राजनीतिक गलियारों में इसे महाराष्ट्र की सियासत में नये अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है, जहां संगठन और सदन—दोनों मोर्चों पर पार्टी को नई दिशा देने की तैयारी है। संभवतः आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।








