spot_img
spot_img
spot_img

अचानक लाइब्रेरी पहुंच गये SDO, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के SDO संजय कुमार आज अचानक अनुमंडलीय लाइब्रेरी पहुंच गये। वहीं, यहां स्टडी करनेवालों से बातें की। उन्होंने पहले छात्रों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। पेयजल, साफ-सफाई और वाईफाई जैसी सुविधाओं को लेकर अभ्यर्थियों से फीडबैक लिया, जिसमें अधिकतर छात्रों ने संतोष जताया। हालांकि, कुछ छात्राओं ने अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों की जरूरत जताई। जिस पर SDO ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे सूची बनाकर दें, आवश्यक किताबें जल्द उपलब्ध कराई जायेंगी। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने ऊपरी तल पर RO वॉटर फिल्टर, एसी और इनवर्टर की मांग रखी, जिस पर SDO ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान SDO ने पुस्तकालय के प्रथम तल पर वाटर फिल्टर दुरुस्त कराने और वाईफाई सुविधा स्पॉन्सर करने के लिये गढ़वा के समाजसेवी व शिक्षाविद अलख पांडेय को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की दी जानकारी

इस दौरान SDO संजय कुमार ने अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जो छात्र बेरोजगार हैं और जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है, वे इस योजना के तहत 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करें। इस योजना में चयनित अभ्यर्थियों को 5000 मासिक छात्रवृत्ति के साथ देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। निरीक्षण के दौरान पत्रकार जितेंद्र सिंह, जेएमडी हीरो शोरूम के मालिक मणिभद्र सिंह और अभिमन्यु सिंह भी मौजूद रहे। व्यवसायी मणिभद्र सिंह ने पुस्तकालय को अपने सीएसआर दायित्व के तहत हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...