Kohramlive : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक राम प्रवेश नाम का व्यक्ति गांव के बीच स्थित लगभग 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर चढ़कर लगभग एक महीने से उस पर रह रहा है, जिसकी वजह से गांव के लोगों में आक्रोश है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर उसका वीडियो बनाकर ले गई है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
खाना-पीना-सोना सब वहीं
रामप्रवेश नाम का शख्स पिछले एक महीने से 100 फीट ऊंटे ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। जब भी उसे कोई समझाने जाता है तो वो पेड़ पर रखे ईंट-पत्थर से उनपर हमला कर देता है और लोग भाग जाते हैं। राम प्रवेश फिर किसी वक्त धीरे से उतरता है, ईंट पत्थर जमा करता है और फिर वापस पेड़ पर चढ़ जाता है। रामप्रवेश के पिता विशूनराम का कहना है कि राम प्रवेश अपनी पत्नी की वजह से पेड़ पर रहने को मजबूर है क्योंकि उसकी पत्नी रोज उसके साथ झगड़ा करती है और मारपीट करती है।
पत्नी के इस रवैये से परेशान
राम प्रवेश अपनी पत्नी के इस रवैये से इतना परेशान हो गया कि वो एक महीने से पेड़ पर रह रहा है। घरवाले पेड़ के पास ही ही खाना और पानी रस्सी से बांधकर लटका देते हैं जिसे वो ऊपर से खींच लेता है। गांव वालों का कहना है कि वो रात में किसी वक्त पेड़ से उतरता है और शौच इत्यादि करके वापस पेड़ पर चढ़ जाता है।
पेड़ की ऊंचाई से लोगों के घरों के आंगन में होने वाले महिलाओं के क्रियाकलाप राम प्रवेश द्वारा देखे जाने से गांव के महिलाओं में गुस्सा है और उन्होंने उस व्यक्ति को पेड़ से जल्द से जल्द उतारने के लिए ग्राम प्रधान से शिकायत की है। गांव वालों ने पुलिस से भी राम प्रवेश की शिकायत की है लेकिन पुलिस भी राम प्रवेश को पेड़ से नीचे उतारने में नाकाम रही और उसकी वीडियो बनाकर चली गई।
इसे भी पढ़ें :OMG! इस हैंडपंप से एक साथ निकल रहा आग-पानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Facebook और WhatsApp को लगा बड़ा झटका, जानें क्या






