RANCHI : वाईबीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी विभाग में गुरुवार को बी. फार्मा एवं डी. फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी हुईl इसमें स्टूडेंट्स ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद सीनियर छात्रों ने नए छात्रों का बडी धूमधाम से स्वागत किया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने मिस्टर फ्रेशर्स एवं मिस फ्रेशर्स के लिए डी. फार्म से क्रमश: सुनील कुमार और अनुराधा कुमारी एवं बी.फार्म से ध्रुव रंजन कुमार और निकिता कुमारी का चयन किया।
इन्होंने की कार्यक्रम में शिरकत
मौके पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामजी यादव ,मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर दीपक कुमार , कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस .पी .यादव ,कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. रमन दुबे ,उप कुलसचिव संजय तिवारी ,परीक्षा नियंत्रक डॉ. चंद्रजीत कुमार ,आईक्यूऐसी-निदेशक डॉ कमल कान्त पात्रा, डायरेक्टर इन्क्यूबेशन डॉ. ए सुमति ,डीन आर्ट्स एवं हुमानिटीज़ डॉ. मनोज कुमार, डीन एजुकेशन डॉ. तबस्सुम खातून ,डीन पैरामेडिकल डॉ. पी कुमार ,इंचार्ज डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डॉ. अंजनी कुमार , एचआर डायरेक्टर अरविन्द कुमार यादव व विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं स्टूडेंट्स मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित किया गया।
कुलपति ने विद्यार्थियों को कराया जिम्मेदारी का एहसास
कुलपति डॉ. एसपी यादव ने विद्यार्थियों को बेहतर समाज के निर्माण के लिए उनकी जिम्मेदारी का बोध कराया। चेयरमैन रामजी यादव ने विद्यार्थियों के साथ फार्मेसी विभाग के शिक्षकों को भी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दियाl डीन फार्मेसी प्रोफेसर डॉ. आशीष सरक़ार ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद किया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्रों और शिक्षकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रेया साक्षी और तुफैल खान ने किया।
इसे भी पढ़ें : जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर बनाएगी लेकिन बेचेगी नहीं, जानें पूरा मामला
इसे भी पढ़ें : गरीब रथ ट्रेन में अब 100 परसेंट मिलेगी कन्फर्म सीट, नहीं दी जाएंगी आरएसी की सीटें
इसे भी पढ़ें :G20 घोषणापत्र में गूंजा पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश, आप भी जानिए यह मेसेज
इसे भी पढ़ें : कुएं में मिली टुकड़ों में बंटी युवती की डेड बॉडी, देखें…
इसे भी पढ़ें :बीवी से फोन करा पति को घर बुला ठोंक डाला








