Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में भगवान बिरसा जैविक उद्यान के पास स्थित झील होटल के मालिक जितेंद्र मुंडा के साथ गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और चाकू से हमला करने की कोशिश की गई। जितेंद्र मुंडा के अनुसार, बीते 28 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे कुछ लोग उनके होटल में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उनके साथ गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसी दौरान कथित तौर पर चाकू से हमला करने का प्रयास भी किया गया। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें पहले से दर्ज एससी/एसटी मामले को वापस लेने के लिये दबाव बनाया। वहीं, समझौता नहीं करने पर उन्हें धमकी भी दी गई। जितेंद्र मुंडा ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि इस घटना के बाद उन्हें अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता है। होटल संचालक ने ओरमांझी थाना में केस दर्ज कराया है।
होटल में घुसे दबंग, चा’कू से ह’मले की कोशिश…
#ranchi #ormanjhi #jharkhand #news https://t.co/eWfCq7ZfW7— KohramLive (@KohramLive) September 29, 2026





