Ranchi : मेहनत जब वर्दी के अनुशासन से मिलती है, तो जीत की कहानी लिखी जाती है। हरियाणा के मधुबन में आयोजित 75वीं अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता 2026-27 में झारखंड पुलिस के दो जवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुये प्रदेश का नाम रोशन किया है। 23 से 27 सितंबर 2026 तक हरियाणा पुलिस की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता की बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में झारखंड पुलिस के खिलाड़ियों ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। रा.औ.सु. बल के हवलदार संतोष कुमार बोबोंगा ने 56 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुये रजत पदक हासिल किया। वहीं झा.स.पु.-6 के आरक्षी बिरेन्द्र बोदरा ने 60 किलोग्राम वर्ग में अपनी ताकत और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ झारखंड पुलिस का मान बढ़ाया, बल्कि राज्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। पुलिस की कठिन ड्यूटी के साथ खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करना उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है।





