बरसी गो’लियां, CISF के 4 जवानों की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई। बसोहली सब डिवीजन के हट्ट माश्का इलाके में एनएचपीसी की पनबिजली परियोजना की सुरक्षा में तैनात CISF जवानों के बीच कहासुनी के बाद गोलीबारी हो गई। घटना में एक असिस्टेंट कमांडेंट समेत CISF के चार जवानों की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही परियोजना परिसर और आसपास के इलाके में तहलका मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बहस के बाद अचानक चली गोलियां

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर दो जवानों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद एक जवान ने अपने ही साथियों और अधिकारियों पर गोली चला दी। गोलीबारी में एक सहायक कमांडेंट, एक सब इंस्पेक्टर और दो अन्य CISF जवान गंभीर रूप से घायल हुये। बाद में चारों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं। अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, घटना बसोहली के मशका गांव में सेवा-III पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान हुई। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश की सीमा के करीब स्थित बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: