Kohramlive : ताइवान की धरती बुधवार को एक बार फिर डोल उठी। राजधानी ताइपे में कुछ सेकंड के लिये इमारतें हिलने लगीं, लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गये। 5.8 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र यिलान के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 21 किमी दूर और लगभग 69 किमी गहराई में था। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन हलचल खूब रही। ताइवान ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है, जहां भूकंप सामान्य हैं, लेकिन उनका असर कभी-कभी बड़ा हो जाता है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये टीमें तैनात हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, गहराई ज्यादा होने के कारण झटके तीव्र थे, लेकिन नुकसान की संभावना कम रही।






