spot_img

चोरदाहा चेक पोस्ट पर कड़ी निगाहें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन और उत्पाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में हजारीबाग उत्पाद विभाग की टीम ने चौपारण प्रखंड के चोरदाहा चेक पोस्ट पर शनिवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक (उत्पाद) सुमितेश कुमार कर रहे हैं। वहीं, आरक्षी अनूप कुमार सिंह और सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी (SAP) के जवान भी पूरी तत्परता से मौके पर डटे हुये हैं। टीम हर आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच कर रही है, ताकि अवैध शराब, मादक पदार्थ या किसी भी प्रतिबंधित वस्तु की तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके।

अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार ने बताया कि चुनावी अवधि में अवैध शराब की रोकथाम हमारी पहली प्राथमिकता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन या किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि बिहार सीमा से सटे इलाकों में इस तरह की जांच से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित होंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...