रांची : लव जिहाद (love jihad) को लेकर रविवार को मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी वाटिका के समक्ष हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया। हिन्दू जागरण मंच ने झारखंड में लव जिहाद (love jihad) के खिलाफ सख्त कानून लाने की मांग की। मंच के प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषि नाथ शाहदेव ने कहा कि आज कार्यक्रम से पूर्व स्व. निकिता तोमर के पिता मूलचंद तोमर से बात की। मूलचंद ने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब दोबारा कोई निकिता तोमर के साथ ऐसा ना हो। शाहदेव ने कहा कि सोमवार को डीसी, एसडीओ, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लव जिहाद (love jihad) के खिलाफ राज्य में सख्त कानून बनाने को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। मौके पर तारा शाहदेव ने लव जिहाद को लेकर अपना वक्तव्य रखा।
इसे भी पढ़ें : IPL 2020 : दिल्ली ने कटाया फाइनल का टिकट, हैदराबाद को 17 रन से हराया
महानगर अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि अभी तक के रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 के प्रारंभ से अभी तक 300 से भी अधिक मामले आ चुके हैं, लेकिन फिर भी अभी तक इसके लिए कोई कानूनी व्यवस्था तैयार नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यूपी की योगी सरकार लव जिहाद के खिलाफ जिस तरह से कड़ा कानून ला रहे हैं, उसी तरह झारखंड में भी सख्त कानून बनाने की मांग हिंदू जागरण मंच करता है। अगर सरकार इस इस तरह की हरकतों के खिलाफ कोई सख्त कानून नहीं बनाती है तो मंच इसके लिए हरसंभव आंदोलन करेगा। कार्यक्रम में राकेश कर्ण, निशांत यादव, ब्रजेश कुमार, धर्मेंद्र, केके गुप्ता, पवन मंत्री, गौरव सिंह, धनंजय सिंह और सुशील शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें :भू-अर्जन में अनियमितता के आरोपी पदाधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
इसे भी पढ़ें : बस किराये की लिस्ट जारी, जानिये कहां के लिए कितना है भाड़ा














