spot_img

तूफान फेंगल कल दे सकता है दस्तक, होगा डरावना… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तूफान फेंगल कल दोपहर तक दस्तक दे सकता है। IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने चेतावनी जारी करते हुये कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार दोपहर को चक्रवाती तूफान में बदल गया। ‘फेंगल’ नाम के चक्रवाती तूफान के कल दोपहर को तमिलनाडु- पुडुचेरी तट के निकट पहुंचने की पूरी संभावना है। इस दौरान हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस बीच समुद्र में हलचल बढ़ गई है। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में समुद्र ने खतरनाक रूप ले लिया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में हाई टाइड का नजारा देखने को मिल रहा है। चक्रवात फेंगल शनिवार दोपहर तक कराईकल और महाबलीपुरम के बीच पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। इसकी गति 70-80 किमी प्रति घंटा हो सकती है, वहीं, तेज हवाएं 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके कराईकल और महाबलीपुरम के बीच लैंडफॉल करने की संभावना है।

ड्रोन से कैद हुआ भयावह दृश्य

महाबलीपुरम के तटों से ली गई ड्रोन तस्वीरों ने समुद्र के भयावह रूप को दिखाया है। समुद्र की लहरें सामान्य से काफी ऊंची उठ रही हैं। ऊंची लहरों और हाई टाइड के चलते लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। तूफान के चलते तहलका मचा हुआ है। मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिये हैं।

भारी बारिश का अलर्ट

कल यानी शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु और रायलसीमा, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग जगहों पर जोरदार बारिश होने की संभावना है। रविवार को आंतरिक तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। यह हाल सप्ताह के अंत तक बना रह सकता है।

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख