spot_img

दनुवा घाटी में चलती गाड़ी पर प’थराव…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के दनुवा घाटी में बीती रात चलते एक ट्रेलर पर पत्थर बरसाई गई। जिससे ट्रेलर का अगला शीशा चकनाचूर हो गया। वहीं, खलासी पवन यादव के सिर पर पत्थर लगने से वह लहूलुहान हो गया। ट्रेलर चालक नितेष चंद्रवंशी ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाई और ट्रेलर को सीधे चौपारण थाना परिसर में घुसा दिया। पीड़ित ट्रेलर चालक नितेष चंद्रवंशी के मुताबिक, वे ट्रेलर में दाल–चावल लादकर देवघर जा रहे थे। घाटी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कुछ युवकों ने चंदा के लिये गाड़ी रोकने का इशारा किया। लेकिन, अंधेरा, घाटी और सुरक्षा का खतरा देखते हुये चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ गये। इसके बाद पीछा कर ट्रेलर पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बेतरह जख्मी खलासी को अस्पताल पहुंचाया। उसे पांच टांके लगे हैं। पुलिस हमलावरों को खोज रही है।

spot_img

Related articles:

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...