spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शेयर मार्केट के बिग बुल दिग्गज इंवेस्टर राकेश झुनझुनवाला नहीं रहे

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : “मौसम, मौत, बाजार और महिलाओं की भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता। बाजार एक महिला की तरह है, हमेशा आज्ञाकारी, रहस्यमय, अनिश्चित और अस्थिर। आप वास्तव में कभी भी एक महिला पर हावी नहीं हो सकते हैं और इसी तरह आप बाजार पर हावी नहीं हो सकते हैं।” झुनझुनवाला ने इस साल सीआईआई शिखर सम्मेलन में कहा था।

देश के जाने-माने इंवेस्टर राकेश झुनझुनवाला नहीं रहे। 62 साल की उम्र में झुनझुनवाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शेयर मार्केट में बिग बुल के नाम से फेमस राकेश झुनझुनवाला ने मुंबई की ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसे ली। बीते 7 अगस्त को वो ‘अकासा एयर’ की लॉन्चिंग के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आये थे। उस वक्त वे व्हील चेयर पर थे। अकासा एयरलाइन में उन्होंने बड़ा इंवेस्ट किया है।

अकासा एयरलाइन में राकेश झुनझुनवाला ने 35 मिलियन डॉलर यानी करीब 278 करोड़ रुपए का निवेश किया है। उनकी इस एयरलाइन में करीब 40% हिस्सेदारी है। वो एयरलाइन के बिजनेस में ऐसे समय में उतरे जब फ्यूल प्राइस काफी हाई है और कई कंपनियां परेशानियों से जूझ रही है। हालांकि, अकासा एयर के लॉन्चिंग पर उन्‍होंने कहा था, ‘बहुत से लोगों के मन में सवाल है। मैंने एक एयरलाइन क्‍यों शुरू की। उनके सवाल का जवाब देने के बजाय मैं सिर्फ कहूंगा कि मैं फेल होने के लिए तैयार हूं। कोशिश नहीं करने के बजाय प्रयास करने के बाद नाकाम होना बेहतर है।’
झुनझुनवाला ने कई कंपनियों में इंवेस्ट कर रखा था। फोर्ब्स की दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उनकी 440वीं रैंक है। उनकी नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर यानी करीब 46 हजार करोड़ रुपए हैं।

राकेश झुनझुनवाला ने 1985 में 5000 रुपए के साथ निवेश करना शुरू किया। उस समय BSE इंडेक्स 150 पर था। उन्होंने 2003 में पत्नी रेखा के कहने पर अपनी खुद की स्टॉक ट्रेडिंग फर्म रेयर एंटरप्राइजेज की स्थापना की थी। इसके नाम में उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी रेखा के नाम के पहले दो अक्षरों पर रखा है। उन्होंने राकेश से ‘Ra’; रेखा से ‘Re’ को शामिल किया था। राकेश सही निर्णय, संभावित मल्टीबैगर में निवेश और जरूरत के अनुसार पोर्टफोलियो में बदलाव करते रहे जिसने उन्हें शेयर मार्केट का बिग बुल बना दिया। रिपोर्ट के अनुसार अनंत राज, टाटा मोटर्स, टाइटन, फेडरल बैंक, नजारा, स्टार हेल्थ जैसी 32 कंपनियों में झुझुनवाला का इंवेस्टमेंट है।

इसे भी पढ़ें : सासू मां से खटपट, घनघोर रात कूद गया नदी में, सीन देख डर जायेंगे आप

इसे भी पढ़ें : देवघर में ATS कमांडो को लगी गोली, देखें क्या है माजरा

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: