Ranchi : झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि खेलकूद की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से अनुशासन एवं आपसी समन्वय की भावना प्रबल होती है। प्रतिभागी जीत और हार दोनों में समभाव की भावना रखते हैं। यह भावना मनोबल को बढ़ाता है, जिससे वे अपने कामों को दक्षता एवं कुशलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में प्रेरित होते हैं। मौका था झारखंड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता के आगाज का। समारोह का आयोजन रांची स्थित होमगार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर में किया गया था।
गवर्नर ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी की स्थापना व्यापक उद्देश्य के साथ की गयी थी। आज यह संगठन राज्य स्तर पर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर भी अपनी भूमिका निभा रहा है। आपातकालीन समय में भी यह सक्रिय रहता है। होमगार्ड की सेवा में ढ़ाचागत सुधार एवं सुविधा बढ़ाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा के लिए अग्निशमन सेवा अधिनियम की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है, जिससे भविष्य में इस सेवा में व्यापक सुधार हो सकेगा। गवर्नर ने विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना का परिचय देंगे और इसी भावना के साथ अपने कर्तव्य का भी निर्वहन करेंगे।
इसे भी पढ़ें :शिक्षा जगत में एक साथ बदले गये कई पदाधिकारी… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :लोहरदगा में सात थानेदारों की पोस्टिंग… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :राजधानी में घर में घुसकर दंपत्ति को मारी गोली
इसे भी पढ़ें :सीएम चंपई ने शुरू की मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :मासूम बेटियों को किस बात की सजा… जानें
इसे भी पढ़ें :नीरज सिन्हा ने JSSC के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें :बजट सत्र में हेमंत शामिल होंगे या नहीं… जानें
इसे भी पढ़ें :घूसखोर ASI को ACB ने दबोचा… जानें
इसे भी पढ़ें :यूज एण्ड थ्रो, दुखियारी मुखिया क्या बोल गई… देखें वीडियो





