GAJIYABAD : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। दो जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर थाना इलाके में हुई। देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मृतकों की पहचान मथुरा निवासी सुबोध पुत्र निहाल सिंह, मनीष चौधरी पुत्र राजीव सिंह, हर्ष गौतम पुत्र सतबीर गौतम के रूप में हुई है। इस्तकार पुत्र रहीम और मंजीत सिंह पुत्र हाकिम घायल हैं।
Read more: बड़े से बड़ा हैकर #Facebook अकाउंट में नहीं लगा पाएगा सेंध, बस सेटिंग में करें ये बदलाव
सभी मथुरा के रहने वाले
सभी लोग मथुरा के रहने वाले हैं। मथुरा से हरिद्वार जाने के लिए कल घर से निकले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Read more: चाकू की नोक पर 90 हजार के लूट मामले का खुलासा, दो को पुलिस ने दबोचा










