spot_img

CM हेमंत सोरेन और जर्मन राजदूत की खास भेंट, ये हुई बातें… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन और भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन और इकोनॉमी काउंसलर के बीच खास मुलाकात हुई। ये मुलाकात झारखंड के भविष्य के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ गयी। CM हेमंत सोरेन ने उन्हें झारखंड में निवेश की बदलती तस्वीर से रुबरु कराया। उन्होंने कहा “हमारा झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। हम सिर्फ खनन नहीं, अवसर की भी खुदाई कर रहे हैं।” जर्मन राजदूत ने कहा कि “जर्मनी और झारखंड दोनों में कोयले की कहानियां हैं। तो क्यों न साथ मिलकर नई औद्योगिक इबारत लिखें?” जर्मनी ने कोल-आधारित उद्योगों, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, और सस्टेनेबल माइनिंग में सहयोग का भरोसा जताया। CM हेमंत सोरेन ने जर्मन कंपनियों को झारखंड में उद्योग, ऊर्जा, और स्टार्टअप क्षेत्र में निवेश का न्योता दिया। वहीं, यह भी भरोसा दिलाया कि जर्मन निवेशकों को सरल, सुरक्षित और संवेदनशील माहौल मिलेगा। राजदूत फिलिप एकरमैन ने CM को आधिकारिक दौरे के लिये जर्मनी आमंत्रित किया। वहीं, कहा, “हम चाहते हैं कि झारखंड की धरती पर जर्मनी का विश्वास पनपे, और साझेदारी की खुशबू दोनों देशों में बहे।” CM के साथ बैठक में मौजूद रहे अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, जिन्होंने विकास के विजन को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें : रांची जिला प्रशासन की नई पहल, अब समाधान होगा तुरंत..

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...