Hazaribagh (Sunil Sahu) : एथलेटिक्स खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुये हजारीबाग के SP मनोज रतन चोथे ने कह कि उनपर लोगों को नाज है। जिंदगी की किसी मोड़ पर कभी ना डगमगाये और अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते रहे। पूरे जुनून, लगन और जज्बा के साथ किये गये मेहनत से सपना साकार होता है। मौका था एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने जौहर दिखा मेडल हासिल करने वाले हजारीबाग के एथलीट के मान-सम्मान में आयोजित समारोह का। SP ने सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट देकर उन्हें सम्मानित किया। यह समारोह हजारीबाग के आवासीय कार्यालय में हुआ। झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर 18 एवं 20 बालक-बालिका प्रतियोगिता 15 एवं 16 जुलाई को बोकारो के चंदनक्यारी में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में हजारीबाग के कई एथलीट खिलाड़ियों ने हिस्से लिये और बेहतर प्रदर्शन कर कई मेडल हासिल किये।
खेल में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जायेगी : हर्ष अजमेरा
युवा समाजसेवी सह ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि जिस तरह से हजारीबाग के खिलाड़ियों ने जिला का नाम रौशन किया है, उनके साथ संघ हमेशा साथ खड़ा रहेगा। उनकी हर परेशानी को दूर किया जायेगा। खेल में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जायेगी।
किन्हें मिला कौन सा स्थान
प्रतियोगिता में हजारीबाग के खिलाड़ी प्रदीप कुमार अंडर 20 बालक वर्ग में 800 मीटर में तृतीय स्थान एवं 1500 मीटर में भी थर्ड रहे। अंडर 18 बालक वर्ग में दीपक कुमार महतो तीन हजार मीटर में प्रथम एवं 1500 मीटर में तृतीय स्थान पर एवं अब्दुल लतीफ 110 मीटर बाधा दौड़ मे तृतीय स्थान हासिल किये। अंडर 20 बालिका वर्ग में धानु कुमारी 400 मीटर में प्रथम स्थान एवं 200 मीटर में प्रथम स्थान हासिल कर हजारीबाग का नाम रौशन किया। 18 वर्ष के बालिका नेहा कुमारी 800 मीटर में द्वितीय स्थान एवं 1500 मीटर में द्वितीय स्थान पर रही। वहीं सिम्मी कुमारी टीम ने मिडले रिले में तृतीय स्थान एवं प्रीति लकड़ा ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान एवं लॉन्ग जंप में द्वितीय स्थान लाकर सबको चौंका दिया। प्रीति लकड़ा को व्यक्तिगत अंडर-18 बालिका वर्ग में बेस्ट एथलीट से सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद
मौके पर हजारीबाग एथलेटिक्स संघ के सचिव अजीत कुमार, साबिर हुसैन, प्रभात रंजन तिवारी, अनुकंपा रूंडा, अनवर हुसैन, प्रियरंजन कुमार सिंह, रवि कुमार, राहुल कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, मुदस्सिर खान, सी दास सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : चोरी कर चला रहा था क्रशर, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : बदल रहा झारखंड, जारी रहेगा बदलाव : सीएम हेमंत सोरेन














