SP ने दिये कड़े निर्देश

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : मंगलवार को गढ़वा SP की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस कप्तान ने पहले से ही सुरक्षात्मक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही, सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और विशेष कदम उठाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में थानों को निर्देशित किया गया कि वाहन चेकिंग के दौरान रक्षक ऐप में पूरी डिटेल दर्ज की जाये और कैदियों के फिंगरप्रिंट को ‘नफीस’ पोर्टल में अपलोड किया जाये। SP ने कहा कि SC/ST व पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में अनुसंधान में तेजी लानी होगी। साथ ही, जनशिकायतों के त्वरित निपटारे, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की निष्पादन, साइबर अपराध, एनडीपीएस, IT एक्ट जैसे मामलों में भी तेज़ी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। बैठक के बाद हुई पुलिस सभा में SP ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित शाखा को समाधान के निर्देश दिये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...