खूंटी : खूंटी जिले के सोयको थाना क्षेत्र का शातिर और आतंक का पर्याय ओंडो मारा गया। उसे उसी की बंंदूक से मार डाला। सोयको थाना क्षेत्र के कोलमे-जिलंगकेला पथ पर कोलमे से लगभग 300 मीटर दूर कच्ची सड़क पर अज्ञात लोगों ने ओंडो की हत्या की गई। घटना देर रात की है। सुबह पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आधा दर्जन से ज्यादा हत्याकांडों का आरोपी था ओंडो
एसडीपीओ आशिष कुमार महली ने बताया कि ओंडो को अज्ञात ग्रामीणों ने मारा है। उन्होंने कहा कि उसकी हत्या में उसी की बंदूक का प्रयोग किया गया है। हालांकि पुलिस ओंडो के हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। सोयको थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव निवासी ओंडो आधा दर्जन हत्याओं समेत दुष्कर्म जैसे मामलों में आरोपित है।
इसे भी पढ़ें : लालू का जुगाड़ ! कोरोना हो गया, एबसेंट हो जाओ… ऑडियो Viral
ग्रामीणों की मानें तो उसके कारण क्षेत्र की बेटियां भी असुरक्षित हो चुकी थीं। यही कारण है कि पुलिस के साथ जनता भी उसकी तलाश कर रही थी। वह सोयको इलाके में सोयको थाना क्षेत्र में दो माह के अंदर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्या करने का आरोपी था।
ओंडो पर इनकी हत्या का आरोप था
बारूपीड़ी गांव के नियारण पुर्ती का अपहरण 17 अगस्त की रात अज्ञात अपराधियों ने कर लिया था और 18 अगस्त को उसका शव कुड़ापुर्ती गांव के सीमा क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किया था। 12 सितंबर को रिमांड होम से भागे बुधू मुंडा की हत्या सोयको-बुड़ूआदा सड़क पर कर दी गई थी। 20 सितंबर को सोयको नाला के पास हेठगोवा गांव के देबू स्वांसी की हत्या कर दी गई थी।
वहीं चार अक्तूबर को ओतोंगओड़ा गांव के ग्रामप्रधान और चुटिया पुर्ती पड़हा के अध्यक्ष पौलुस मुंडा की हत्या अज्ञात अपराधियों ने उसके घर में घुसकर कर दी थी। इधर 10 अक्तूबर को बारूपीड़ी गांव के संजय पुर्ती की हत्या कर दी गई। ओंडो ने पिछले दिनों तिलमा गांव निवासी टाईगर को मार डाला था।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa में जंगल से मिले पांच नरकंकाल, हड़कंप








